कोरोना संक्रमण को देखते हुए बंदी के दिनों में नगर निगम प्रशासन इस शनिवार से विशेष सफाई अभियान शुरू करेगा। यह अभियान शनिवार और रविवार को चलेगा। यह कहना है नवागत नगरायुक्त निखिल टीकाराम का। गुरुवार दोपहर नगरायुक्त ने चार्ज संभाल लिया। फिर डीएम प्रभु एन सिंह से मुलाकात की। शाम पांच बजे नगर निगम कक्ष में बैठक की। नगरायुक्त ने बताया कि सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस किया जाएगा। सेनिटाइजेशन अभियान लगातार चलेगा। वर्तमान में स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 चल रहा है। वहीं इससे पूर्व सफाई कर्मचारी नेता विनोद इलाहाबादी सहित अन्य ने नवागत नगरायुक्त का स्वागत किया। बैठक में अपर नगरायुक्त केबी सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। रात्रि कालीन सफाई पर भी फोकस नगर निगम प्रशासन रात्रि कालीन सफाई पर भी फोकस करेगा। ढाई साल पूर्व रात्रि कालीन सफाई अभियान की शुरुआत हुई थी। आते ही दिखाए तेवर, हर योजना का देना होगा प्रेजेंटेशन नवागत नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने सभी नोडल अफसरों को आते ही दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई से हर योजना के प्रगति की रिपोर्ट का प्रेजेंटेशन होगा। योजना में कब से शुरू हुई और अब तक कितनी प्रगति हुई। इसकी भी जानकारी देनी होगी। नए अफसर के तेवर देखकर अधीनस्थ में खलबली मची हुई है। स्मार्ट सिटी की भी होगी समीक्षा शहर को एक हजार करोड़ रुपये से स्मार्ट तरीके से विकसित किया जा रहा है। नगरायुक्त ने जल्द ही स्मार्ट सिटी की समीक्षा की भी बात कही। हालांकि शुक्रवार को डीएम प्रभु एन सिंह की अध्यक्षता में बैठक होने जा रही है। यह बैठक सर्किट हाउस में होगी। डस्टबिन में ही फेंके कूड़ा नवागत नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने लोगों से रोड, गली या फिर प्लॉट में कूड़ा न फेंकने की अपील की है। कूड़े को डस्टबिन में फेंकने चाहिए. #News #AgraMirror #AgraNew #MunicipalCommissioner #AgraNagarNigam
आगरा : खुशखबरी 6 जुलाई से खुलेगा मोहब्बत का सरताज ताजमहल, जिससे पर्यटन उद्योग को पटरी पर लाया जा सके.
आगरा में कोरोना के चलते बंद, सैलून रविवार से खुलेंगे. करना होगा गाइडलाइंस का पालन ना करने पर,की जाएगी कानूनी कार्रवाई.
आगरा : आखिर में किस पर करें भरोसा, S.N Hospital की हालत खराब है प्राइवेट लैब की रिपोर्ट गलत आ रही है. क्या आगरा को दिल्ली-मुंबई बनाने की तैयारी है ?
आगरा : चार्ज संभालते ही एक्शन में आए नवागत नगर आयुक्त, निखिल टीकाराम ने आज सुबह शाहगंज से मलकू गली का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने साफ कह दिया है कि मैं किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगा,
लापरवाही : आगरा S.N हॉस्पिटल में 7 दिन से इलाज के लिए तड़प रहा है बच्चा देखने तक नहीं आया कोई डॉक्टर.
AGRA MAYOR BIG News : आगरा शहर के प्रथम नागरिक महापौर नवीन जैन अपनी ही पार्टी और अपने प्रधानमंत्री के बनाए कानून सामाजिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए.
#Breaking : आगरा में अब पांच दिन बाजार खुलेगा, सराफा बाजार 7 दिन के लिए पूरी तरह बंद.
बेबाक बोल : आगरा नगर निगम बना भ्रष्टाचार का अड्डा,नगर निगम और आगरा स्मार्ट सिटी दोनों में चल रहा है, कमीशन खोरी का खेल. एक बार यह फिर मामला सुर्खियों में आ गया है.
कमलानगर में पुलिसकर्मियों ने ट्रांसपोर्टर को घर के गेट पर डंडे से पीटा.लॉकडाउन में पुलिस की ज्यादती किस कदर है, इसकी बानगी बुधवार सुबह भी सामने आई। न्यू आगरा के कमला नगर में बुधवार की सुबह ट्रांसपोर्टर को घर के गेट पर पुलिसकर्मियों ने डंडे से पीट दिया।
AGRA ILLEGAL MINING आगरा : खनन माफिया बेखौफ, खनन रोकने गई पुलिस पर किया पथराव.