फिरोजाबाद, शहर की पॉश कॉलोनी आर्चिड ग्रीन निवासी बीसी किंग संजीव गुप्ता को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर संजीव पर 10 हजार का ईनाम घोषित था। वर्ष 2017 में वह शहर के कई कारोबारियों का करोड़ों रुपया लेकर फरार हो गया था। उसने खुद के अपहरण की कहानी रच सौ करोड़ की फिरौती मांग कर सनसनी फैला दी थी। बता दें कि थाना टूंडला के आर्चिड ग्रीन निवासी बीसी (कमेटी) का धंधा करने वाले संजीव गुप्ता ने खुद का अपहरण का नाटक रचकर परिजनों से सौ करोड़ की फिरौती मांगने का ड्रामा किया था। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने संजीव गुप्ता, उसकी पत्नी सारिका गुप्ता सहित तीन को जेल भेजा था। जेल से रिहा होने के बाद संजीव और सारिका गुप्ता पर अन्य कई मुकदमे दर्ज हो गए। गिरफ्तारी से बचने के लिए संजीव और सारिका शहर छोड़ गए। न्यायालय में हाजिर नहीं होने के कारण पुलिस ने संजीव के आर्चिड ग्रीन स्थित आवास की संपत्ति को कुर्क कर लिया था। संपत्ति कुर्क करने के बावजूद दोनों हाजिर नहीं हुए। संजीव गुप्ता और सारिका गुप्ता को कई बार न्यायालय में हाजिर होने के नोटिस जारी किए गए लेकिन दोनों न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में एसएसपी सचिंद्र पटेल ने दोनों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपया का इनाम घोषित किया था। अब नोएडा से संजीव गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। #News #AgraMirror #FraudMasterArrest
Breaking: गाजियाबादः गोली लगने से घायल पत्रकार की इलाज के दौरान मौत.
आगरा : रशियन गर्ल सप्लायर और सरगना रोशनी नागवानी दो दिन के पुलिस रिमांड पर,अगर पुलिस ने जांच सही से की तो आगरा के पांच सितारा होटल के कई मैनेजर सलाखों के पीछे नजर आएंगे.
एडिटर की कलम से : मोस्ट वॉन्टेड विकास दुबे के एनकाउंटर पर पुलिस को देने हैं कई सवालों के जवाब ?
SC ने पूछा- विकास दुबे इतना शातिर था तो पैरोल कैसे मिली? एनकाउंटर पर भी सवाल.
Vikash Dubey Arrested #BREAKING : कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड ने उज्जैन में किया सरेंडर.मोस्टवॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है.
#Breaking : लखीमपुर केस: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि, नाबालिग लड़की का मिला था शव.
आगरा नगर निगम में महापौर की अध्यक्षता में हुई 12वें अधिवेशन की बैठक.वरिष्ठ पत्रकार स्व. पंकज कुलश्रेष्ठ के नाम से जानी जाएगी आगरा की यह रोड़,अधिवेशन में हुआ प्रस्ताव पास.
आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास बना रहे थे 'मौत का सामान', हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार.
आगरा : राज्य में हो रही ब्राह्मणों की हत्या पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने आवाज को उठाया.
AGRA POLICE : डॉ. दीप्ति की मौत का मामलाः पुलिस रवैये से आहत पिता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र.