कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बंद चल रहे ताजमहल समेत देशभर के सभी स्मारक छह जुलाई से खुलेंगे। गुरुवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। स्मारकों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार एक दिन में दो स्लॉट में पांच हजार पर्यटक ही ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। इससे साढ़े तीन माह से अधिक की बंदी से जूझता पर्यटन उद्योग दोबारा पटरी पर आ सकेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा देशभर में 3650 से अधिक संरक्षित स्मारक हैं। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के निर्देशों पर संस्कृति मंत्रालय ने स्मारकों को 16 मार्च को बंद करने का आदेश किया था। रातोंरात यह निर्णय होने के बाद 17 मार्च की सुबह से स्मारकों को बंद कर दिया गया था। तभी से स्मारक बंद हैं। संस्कृति मंत्रालय द्वारा आठ जून से प्रार्थना व पूजा को देशभर के 820 स्मारकों को खोलने का निर्णय लिया गया था, लेकिन इन स्मारकों में शामिल आगरा के 14 स्मारक यहां कंटेनमेंट जोन होने की वजह से जिला प्रशासन द्वारा खोलने की अनुमति नहीं दी गई थी। गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा ट्वीट किया गया। उन्होंने लिखा कि मैंने, संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यह निर्णय लिया है कि आगामी छह जुलाई से सभी स्मारकों को पूर्ण सुरक्षा के साथ खोला जा सकता है। साढ़े तीन माह से अधिक समय से बंद चल रहे स्मारकों को खोले जाने के लिए कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को गृह व स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। एसओपी में यह तय किए गए हैं नियम -पर्यटकों के लिए वही स्मारक खुलेंगे जो कि कंटेनमेंट जोन में नहीं होंगे। -स्मारकों में गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के साथ राज्य व जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना होगा। #News #AgraMirror #AgraCity #ReopenTajmahal
AGRA POLICE : आज आगरा पुलिस लाइन में हुई पासिंग आउट परेड, 197 नए सिपाही हुए तैयार.
शहर में लूट चल रही है आगरा प्रशासन तमाशा देख रहा है, आगरा में कोरोना संक्रमण के डर का फायदा उठाकर सर्जिकल आइटम के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
#Breaking : आगरा की जनता जान ले आज रात 10:00 बजे से अगले 55 घंटे के लिए मिनी लॉकडाउन की शुरुआत होने जा रही है जाने क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा ?
आगरा : कानपुर मुठभेड़, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को एक दिन का वेतन देगी आगरा पुलिस.
AGRA ILLEGAL MINING आगरा : खनन माफिया बेखौफ, खनन रोकने गई पुलिस पर किया पथराव.
Breaking News : आगरा साइंटिफिक पैथोलॉजी के संचालक अशोक शर्मा ने डीएम पर लगाए संगीन आरोप.कोरोना की संख्या में छेड़छाड़ करने का आरोप.
दिल्ली में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल, मरीजों का आंकड़ा 50000 पार, एक दिन में 3000 से ज्यादा केस.देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है.
यूपी: पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी समेत परिवार के पांच सदस्यों की लाशें घर में मिलीं, मृतकों में दो मासूम
Covid19: ब्राजील में शवों के लिए जगह नहीं, अमेरिका में 10 दिन में दोगुना हुआ मौत का आंकड़ा
Coronavirus: आगरा में 10 नए मरीजों के साथ संख्या 358, अब तक आठ संक्रमितों की मौत