सेतु निगम अधिकारियों को तत्काल मरम्मत का आदेश दिया है। जबकि इस पर रोजाना लगभग 15 हजार वाहन दौड़ रहे हैं। इसका आरसीसी का लिंटर खुल गया है। दो एक्सपेंशन ज्वाइंट जर्जर हो गए हैं। यमुना पर स्थित 650 मीटर लंबे इस पुल का शिलान्यास नौ अक्टूबर 2008 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने किया था। करीब 30 करोड़ की लागत से राज्य सेतु निगम ने इसे तैयार किया। 2010 में पुल आम लोगों की आवाजाही के लिए खोला गया। इस पुल का निर्माण हल्के वाहनों की आवाजाही और वॉटरवर्क्स पर लगने वाले जाम से निजात के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में हुआ था। लेकिन यमुना ब्रिज स्थित रेलवे गोदाम से इस पुल पर होकर हर दिन एक हजार टन से अधिक सीमेंट की ढुलाई हो रही है। ट्रक, ट्रैक्टर व अन्य भारी वाहनों के दवाब से पुल की एप्रोच बिगड़ गई है। यमुना किनारा होकर ताजमहल, आगरा किला, ग्वालियर रोड के पर्यटक अंबेडकर पुल पर होकर यमुना एक्सप्रेसवे, टूंडला, एत्माद्दौला, रामबाग और महताब बाग के लिए जाते हैं। 2010 से पिछले दस साल में 18 बार इस पुल की मरम्मत हो चुकी है। करीब 1.50 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी पुल से खतरा टला नहीं है। नदी में बने 18 पिलर पर खड़े पुल में 22 एक्सपेंशन ज्वाइंट हैं। इनमें पांच ज्वाइंट में गैप आ गया है। दो ज्वाइंट बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से आरसीसी लिंटर खुल गया है। जिन हिस्सों की मरम्मत की गई, वहां अब लिंटर से सरिया झांक रहे हैं। आखिरी बार चार साल पहले पुल क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत के लिए इसे दस दिन बंद रखा गया था। करीब 30 लाख रुपये मरम्मत पर खर्च हुए थे।
#News #AgraMirror #DMAgra #agracity
शहर में लूट चल रही है आगरा प्रशासन तमाशा देख रहा है, आगरा में कोरोना संक्रमण के डर का फायदा उठाकर सर्जिकल आइटम के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
#Breaking : आगरा की जनता जान ले आज रात 10:00 बजे से अगले 55 घंटे के लिए मिनी लॉकडाउन की शुरुआत होने जा रही है जाने क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा ?
आगरा : कानपुर मुठभेड़, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को एक दिन का वेतन देगी आगरा पुलिस.
AGRA ILLEGAL MINING आगरा : खनन माफिया बेखौफ, खनन रोकने गई पुलिस पर किया पथराव.
Breaking News : आगरा साइंटिफिक पैथोलॉजी के संचालक अशोक शर्मा ने डीएम पर लगाए संगीन आरोप.कोरोना की संख्या में छेड़छाड़ करने का आरोप.
दिल्ली में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल, मरीजों का आंकड़ा 50000 पार, एक दिन में 3000 से ज्यादा केस.देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है.
यूपी: पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी समेत परिवार के पांच सदस्यों की लाशें घर में मिलीं, मृतकों में दो मासूम
Covid19: ब्राजील में शवों के लिए जगह नहीं, अमेरिका में 10 दिन में दोगुना हुआ मौत का आंकड़ा
Coronavirus: आगरा में 10 नए मरीजों के साथ संख्या 358, अब तक आठ संक्रमितों की मौत
#Breaking : आगरा में अब पांच दिन बाजार खुलेगा, सराफा बाजार 7 दिन के लिए पूरी तरह बंद.